Today Horoscope: मिथुन-मेष और वृषभ राशि के लिए रहेगा चुनौती भरा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन शुक्रवार लक्ष्मी माता और शुक्रदेव को समर्पित दिन होता है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशि और नव नक्षत्र का उल्लेख मिलता है।

Update: 2024-08-22 23:30 GMT

23 August 2024 Rashifal: आज का दिन शुक्रवार लक्ष्मी माता और शुक्रदेव को समर्पित दिन होता है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशि और नव नक्षत्र का उल्लेख मिलता है इसके आधार पर पर ही का दिन कैसा होगा और नई शुरुआत के लिए राशिफल आपको हर कोई जानना चाहता है। चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन।

मेष राशि 

आपके लिए आज का दिन मिला जुला साबित रहने वाला है। आज व्यवसाय में कोई नुकसान मिल सकता हैं, तो राजनीति में पड़ने से बचना होगा। स्वास्थ्य के लिए आपको मौसम के बदलाव को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।

वृषभ राशि

आपके लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी बढ़ने वाला साबित हो सकता है। घूमने जाने वालों को आज कुछ नई जगहों की जानकारी मिल सकती है।आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी के साथ आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। मेहमान की आवभगत में दिन बीत जाएगा।

मिथुन राशि

आपके लिए आज का दिन चुनौती भरा रहने वाला है।पारिवारिक बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। आपका कोई काम  पूरा होने में आपको समस्या आएगी। जीवनसाथी के साथ पुरानी किसी गलती को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। करियर के बीच आ रही रूकावटों को खत्म करके नए रास्ते खोजने के लिए शुभ दिन है।आपके कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो आपको लाभ दिला सकते हैं।आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

सिंह राशि

आपके लिए आज का दिन सामान्य लेने वाला है तो वहीं सेहत के मामले में सावधानी बरतें। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत से पड़ सकता है। आपको वाहनों का प्रयोग संभलकर करना होगा।आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

कन्या राशि 

आपके लिए आज का दिन थोड़ा दौड़ भाग भरा रह सकता है। आज के दिन आपको जीवनसाथी के साथ वक्त बिताना चाहिए नहीं तो नाराजगी बढ़ सकती हैं। आज के दिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आप व्यवसाय में यदि  किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी।

तुला राशि 

आपके लिए आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है यानी आज किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करेंगे, जिसे देखकर आपके दुश्मन भी सोचने लगेंगे।आपको किसी रुके हुए धन को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी  दूर हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन किसी बड़े और रुके काम को पूरा करने के लिए अच्छा साबित रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं और वहीं पर अगर आप किसी नई व्यापार की योजना को लेकर काम कर रहे हैं।आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

आज का दिन जातकों के लिए सोच समझ कर काम करने के लिए अच्छा है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले दिन की स्थिति के बारे में जान लेना चाहिए।यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसे मिलाने में भी आपको समस्या हो सकती है। छात्रों के लिए आज समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि

आपके लिए आज का दिन थोड़ा मिला जुला सा रहने वाला है। अगर आज आप व्यवसाय संबंधित कोई डील पर चर्चा कर रहे हैं तो यह फाइनल हो सकती हैं। आपके मन में संतान के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है।परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन अच्छा और सकारात्मक रहने वाला है। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।

Tags:    

Similar News