लखनऊ: क्षत्रियों ने मनाई महाराज अग्रसेन जयंती...

समाज और देश के निर्माण में क्षत्रियों की अहम भूमिका रही.. बबीता चौहान। महाराज अग्रसेन अर्थव्यवस्था के पोषक थे... बाबा हरदेव सिंह। महाराज अग्रसेन सामाजिक विचारधारा के पोषक थे ..जूही सिंह।

Update: 2024-10-06 14:17 GMT

लखनऊ। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में इस बात की जरूरत है कि संस्कार और संस्कृति को कैसे मजबूत किया जाए। देश की पहचान संस्कार और संस्कृति से ही है। सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद बेहतर आचरण करके आने वाली पीढियों को अच्छे संस्कार दें और संस्कृति के प्रति उन्हे शिक्षित कर जागरूक बनाएं। बबिता सिंह चौहान रविवार को एसकेडी एकेडमी परिसर में महाराज अग्रसेन की जयंती समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि अग्रसेन ने जनता को व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने मे भरपूर प्रोत्साहन दिया। जिसके चलते उनका साम्राज्य धनधान्य से परिपूर्ण रहा और वहां के निवासियों का जीवन सुखमय रहा।

विशिष्ट अतिथि प्रो.विनोद सोलंकी ने कहा कि अग्रसेन ने अर्थव्यवस्था से अपने राज्य को संपन्न कर समाज को एक नई दिशा दी। उनके दिखाए गए मार्ग आज भी प्रासंगिक हैं। देश की संस्कृति, सभ्यता, श्रद्धा ,आदर- सत्कार के मानवीय मूल्य बचाने की जरूरत है। होम्योपैथी बोर्ड के पूर्व निदेशक डॉ.बीएन सिंह ने कहा कि समय की मांग है कि संस्कार पर जोर दिया जाए। युवाओं को संस्कार सिखाए जाए। पद्मश्री डॉ. विद्याविन्दु सिंह ने कहा कि हम सब किसके वंशज हैं पीढियों में यह लालसा हमेशा रहती है कि हम अपने को अपने पूर्वजों से जोड़ सकें।

उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य होना चाहिए शिक्षित होकर संस्कृत होकर कर्मठ होकर ही हम अच्छा समाज और मजबूत देश बन पाएंगे। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि महाराज अग्रसेन समाजिक विचारधारा के पोषक थे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने में अपना पूरा योगदान दिया।

क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अर्थव्यवस्था के प्रणेता थे उन्होंने अपने राज्य की खुशहाली के लिए अर्थतंत्र को मजबूत कैसे किया जाए इसके लिए वहां के निवासियों में व्यवसाय करने की प्रवृत्ति विकसित की। महासमिति ने वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र सिंह को सम्मानित किया। महासचिव इंद्रासन सिंह, केके सिंह, धनंजय सिंह, राम नायक सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। महासमिति के संरक्षक एसकेडी सिंह ने धन्यवाद देकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Tags:    

Similar News