Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्‍महत्‍या....

Update: 2024-09-11 07:10 GMT

अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता (62) ने आज सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

अनिल की असामयिक मौत के पीछे की परिस्थितियाँ अभी भी अस्पष्ट हैं, और स्थानीय अधिकारी घटना की जाँच कर रहे हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अनिल अरोड़ा के निधन की दुखद खबर से मनोरंजन जगत में हड़कंप मच गया है। खबर मिलते ही अभिनेता अरबाज खान अपनी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा की मां के घर पहुंचे हैं।

मलाइका अरोड़ा 11 साल की थीं जब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। वह और बहन अमृता राव, जो उस समय 6 साल की थीं, का पालन-पोषण उनकी माँ जॉयस पॉलीकार्प ने किया है। 

कौन थे अनिल अरोड़ा 

अनिल अरोड़ा भारतीय सीमावर्ती शहर फाजिल्का के एक पंजाबी हिंदू थे, जो भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे। अनिल ने मलयाली क्रिश्चियन परिवार में जन्मी जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, लेकिन जब उनकी बेटी मलाइका अरोड़ा 11 साल की थीं, तब अनिल और जॉयस का तलाक हो गया था। इसके बाद मलाइका अपनी मां और बहन अमृता अरोड़ा के साथ चेंबूर में रहने चली गईं 2023 में भी अनिल अरोड़ा की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस दौरान मलाइका और उनकी मां जॉयस को अस्पताल में देखा गया था, लेकिन उनके इलाज से जुड़ी अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पाई थी।

Tags:    

Similar News