MP Lok Sabha Election Result पर सट्टा बाजार का अनुमान, नकुलनाथ की टेंशन बढ़ी, इंदौर में नोटा पर दांव

MP Lok Sabha Election Result : कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को 28 कई में 29 सीट दी गई है।

Update: 2024-06-03 04:04 GMT

MP Lok Sabha Election Result पर सट्टा बाजार का अनुमान

MP Lok Sabha Election Result : मध्यप्रदेश। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल आ चुके हैं अब 4 जून को चुनाव आयोग परिणाम घोषित कर देगा। इसके पहले सट्टा बाजार के अनुमान से कांग्रेस के एकमात्र सांसद नकुलनाथ की टेंशन बढ़ाने वाले हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 29 में से 28 सीट जीती थी अब सट्टा बाजार ने भाजपा के क्लीन स्वीप का अनुमान लगाया है। इस तरह कांग्रेस द्वारा जीती गई एकमात्र लोकसभा सीट पर भी कमल खिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अगर इंदौर की बात करें तो यहां सवाल भाजपा की हार - जीत का नहीं है। इंदौर में दांव तो नोटा पर लगा है।

पहले बात करते हैं इंदौर लोकसभा सीट की। कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गए। इससे भाजपा के लिए जीत का रास्ता लगभग साफ हो गया। अब यहां दांव इस बात पर लग रहा है कि, भाजपा कितने लाख वोट के मार्जिन से जीतेगी। यहां 11 लाख के मार्जिन पर भाव 40 पैसे का चल रहा है। आसान शब्दों में अगर भाजपा उम्मीदवार 11 लाख वोट से जीतते हैं तो 1 लाख का सट्टा लगाने वाले को 1 लाख 40 हजार रुपए मिलेंगे।

नोटा पर भी लगा सट्टा :

कांग्रेस का कोई उम्मीदवार मैदान में न होने से यहां नोटा के भाव बढ़ गए हैं। सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया है कि, यहां नोटा को डेढ़ लाख से ढ़ाई लाख तक वोट मिल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये नोटा को मिलने वाले सबसे अधिक वोट होंगे और देश भर में नया रिकॉर्ड बनेगा

छिंदवाड़ा में क्या कहता है सट्टा बाजार :

कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को 28 कई में 29 सीट दी गई है। सट्टा बाजार भी संशय में है। बता दें कि, नकुलनाथ के सामने खड़े विवेक बंटी साहू कमलनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव हर गए थे। अब लोकसभा चुनाव में वे अपनी किस्मत फिर से आजमा रहे हैं। पहले सट्टा बाजार में भी 28 सीट पर दांव खेला जा रहा था अब सट्टा बाजार में भाजपा के 29 सीट जीतने पर फिलहाल 15 पैसे का रेट है। इसकी शुरुआत पहले 40 पैसे से हुई थी। चुनाव परिणाम के करीब आते - आते सटोरियों ने कई सीट पर दांव लेने बंद कर दिए इसके चलते भाव गिर गए हैं। अब सबकी नजर 4 जून पर है।

Tags:    

Similar News