मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किये बड़े खुलासे

मुजफ्फरपुर मामला : पुलिस ने बताया कि, इस नेक्सस से कई लड़का - लड़की जुड़े हुए हैं।

Update: 2024-06-18 10:03 GMT

मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, UP पुलिस ने किये बड़े खुलासे

बिहार। मुजफ्फरपुर में फेसबुक पर लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम तिलक है। यह एक फ्रॉड कंपनी से जुड़ा था जो लोगों को ठगती थी। इस कंपनी में महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर बुलाया जाया था फिर फेक कॉल करने के लिए मजबूर किया जाता था। एक साल पहले भी इस कंपनी पर रेड पड़ी थी। अब एक महिला सामने आई है जिसने इस फ्रॉड कॉल कंपनी में महिलाओं के साथ होने वाली यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है।

सिटी एसपी मुजफ्फरपुर, अवधेश सरोज दीक्षित ने इस मामले में कई खुलासे किये। उन्होंने बताया कि, "महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकना हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है और हम हमेशा इन मामलों से बहुत संवेदनशीलता से निपटते हैं। लड़की कभी थाने में नहीं आई। पिछले साल इसी कंपनी में रेड डाली गई थी, सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन तब भी ये लड़की सामने नहीं आई थी। रही बात यौन शोषण की तो इसमें अब तक की जानकारी में यही बात सामने आई है कि, लड़की और आरोपी दोनों रिलेशनशिप में थे। लड़की आरोपी से शादी करना चाहती थी। जब शादी नहीं हुई तो लड़की ने केस कर दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि, कंपनी की झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दक्षिण भारत में शाखाएं हैं। बेरोजगार लोगों को प्रोडक्ट सेल करने के लिए ये मजबूर करते थे। मारपीट के वीडियो पर पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने मारपीट की बात को स्वीकार किया है। जब जूनियर अपने लक्ष्य पूरा नहीं कर रहे थे तो उन्हें पीटा गया और हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। तिलक नाम के एक आरोपी को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है। हमने 2-3 बार शाखा पर छापेमारी की है और हमने सभी आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। इस नेक्सस में कई लड़के - लड़की शामिल हैं।

बता दें कि, मुजफ्फरपुर की एक महिला का वीडियो सामने आया था जिसमें उसने दावा किया था कि, फ्रॉड कंपनी से जुड़े तिलक नाम के व्यक्ति से उसे नौकरी का झांसा देकर शहर बुलाया फिर शादी का वादा करके यौन उत्पीड़न किया। अब पुलिस ने आरोपी तिलक को गिरफ्तार कर लिया है। यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की जाएगी।

Tags:    

Similar News