Pune Gangrape: पुणे में भी निर्भया कांड, दोस्त के साथ घूम रही लड़की से सुनसान जगह पर गैंगरेप

Update: 2024-10-04 04:06 GMT

Pune Gangrape

Pune Gangrape : महाराष्ट्र के पुणे में गैंगरेप की घटना सामने आई है। दोस्त के साथ घूम रही लड़की से सुनसान जगह पर गैंगरेप किया गया है। 21 वर्षीय लड़की से तीन लड़कों ने उसी के दोस्त के सामने रेप किया। गैंगरेप के बाद तीनों बदमाश लड़की को बदहवास हालत में छोड़ कर भाग गए। लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय लड़की अपने दोस्त के साथ देर रात घूमने निकली थी। इसी दौरान तीन लड़कों ने पहले लड़की के दोस्त को पीटा उसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया है। इस मामले की जांच में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जुट गए हैं। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। पीड़िता के दोस्त से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुणे पुलिस ने बताया कि, पीड़िता और उसका दोस्त दोनों कॉलेज स्टूडेंट हैं। पीड़िता जलगांव की रहने वाली है। पीड़िता का दोस्त सूरत का निवासी है। देर रात दोनों घूमने निकले थे। उसी दौरान सुनसान जगह पर तीन लड़कों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद तीनों ने लड़की से रेप किया। पुणे पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुणे और आस-पास के इलाको में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि, "कोंढवा पुलिस थाने के अंतर्गत सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। 21 वर्षीय लड़की और उसका दोस्त कल रात बोपदेव घाट इलाके में गए थे, जहां रात करीब 11 बजे तीन अज्ञात आरोपियों ने उनके साथ बलात्कार किया। घटना की सूचना सुबह करीब 5 बजे पुलिस को दी गई। आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और डिटेक्शन ब्रांच की दस टीमों को लगाया गया है। विस्तृत जानकारी समय पर साझा की जाएगी।"

Tags:    

Similar News