पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पहुंचे दुबई, UAE के बारे में कही बड़ी बात...

Pandit Dhirendra Krishna Shastri UAE Visit : पंडित धीरेन्द्र शास्त्री 26 मई तक दुबई में दरबार लगा रहे हैं।

Update: 2024-05-24 10:35 GMT

Pandit Dhirendra Krishna Shastri UAE Visit

Pandit Dhirendra Krishna Shastri UAE Visit : बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों दुबई के दौरे पर हैं। वे तीन दिवसीय दौरे के लिए दुबई गए हैं। उन्होंने दुबई यात्रा की कई तस्वीर शेयर की। दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दुबई पहुंचकर उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात की जमकर तारीफ की। एयरपोर्ट से निकलते हुए उन्होंने कहा कि, सऊदी अरब दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री 26 मई तक दुबई में दरबार लगा रहे हैं। उन्होंने दुबई यात्रा के दौरान BAPS मंदिर का दौरा किया। यह अबू धाबी का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने गए थे। मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया।

धीरेन्द्र शास्त्री ने दुबई पहुंचकर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि, हम दुबई आ गए हैं। यह एक बहुत अच्छी जगह है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता बेहद है। यहां रहने वाले लोग भी विनम्र हैं। यह पूरे विश्व की सबसे सुरक्षित जगह है। यहां की एक और खासियत है और वो यह है कि, यहाँ सभी मजहब और धर्म का सम्मान किया जाता है। हम हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि , इस राष्ट्र का उत्थान हो। इस देश में हमेशा शांति बानी रहे। यहां आकर हमें बहुत अच्छा लगा।

Tags:    

Similar News