PM Modi Haryana Rally: हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी विगुल, कहा आपने भाजपा की हैट्रिक लगाना तय कर दिया...

Update: 2024-09-14 11:23 GMT

PM Modi Haryana Rally: जम्मू-कश्मीर के डोडा की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए लोगों से आगामी 2024 हरियाणा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और जीत दिलाने में मदद करने का आह्वान किया है।

दिल्ली में अपनी लगातार जीत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, "आपने मुझे दिल्ली में लगातार तीसरी बार आप सभी की सेवा करने में मदद की, और यहां के उत्साह और जोश को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि हरियाणा ने इस बार भाजपा की हैट्रिक तय कर ली है।"

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं आपसे एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह करने आया हूं। आपने मुझे लगातार तीसरी बार दिल्ली में सेवा करने का मौका दिया और जो उत्साह देखने को मिल रहा है, मेरा राजनीतिक अनुभव कहता है कि हरियाणा ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। हमारे मुख्यमंत्री स्वयं कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार हैं। आज पूरे देश में हरियाणा के इस बेटे की प्रशंसा हो रही है। इतने कम समय में इतनी लोकप्रियता बहुत कम लोगों को मिलती है और इसकी एक वजह भी है। हमारे मुख्यमंत्री हरियाणा के विकास के लिए समर्पित रहते हैं..."

"मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं।" - पीएम मोदी

कांग्रेस पर साधा निशाना

"हमने कांग्रेस की सरकार का वो दौर देखा है जब विकास का पैसे केवल 1 जिले तक समित रह जाता था। वो पैसा किस-किस की जेब में जाता था ये भी बच्चा-बच्चा जानता है। भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है। भाजपा सरकार आने से पहले हरियाणा के आधे घरों में नल का कनेक्शन नहीं था, आज हरियाणा करीब करीब शत प्रतीशत नल कनेक्शन वाला राज्य बन रहा है।" - पीएम मोदी 

"जनता की परेशानी से, जनता की समस्याओं से कांग्रेस को कभी कोई फर्क नहीं पड़ता। - पीएम मोदी 

अगर कांग्रेस में दम है, तो वो कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाएं क्यों नहीं लागू करती - पीएम मोदी 

 "जिन लोगों ने कांग्रेस को अपने राज्यों में मौका दिया, वे पछता रहे हैं।" - पीएम मोदी 

"कांग्रेस के झूठ ने कर्नाटक और तेलंगाना को भी नहीं बख्शा। कर्नाटक में बहुत अराजकता है। वहां महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास कार्य ठप हो गए हैं। कांग्रेस सरकार आने के बाद निवेश और नौकरियां दोनों कम हो गई हैं। कांग्रेस दिखा रही है कि अच्छे राज्यों को कैसे बर्बाद किया जा सकता है... एक 'कट्टर बेईमान पार्टी' है, इस पार्टी की भी एक ही नीति है - चुनाव जीतो और खजाना खाली करो। आप पंजाब की हालत देखिए, उन्होंने क्या कर रखा है। हरियाणा के लोगों को ऐसी पार्टियों को अपने पास नहीं आने देना चाहिए... मैं चुनौती देना चाहता हूं कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है, तो वह कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाओं को क्यों नहीं लागू करती? कहीं ऐसा करके दिखाए..."

Tags:    

Similar News