राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन का करेंगी भूमिपूजन, महाकाल के दरबार में टेकेंगी माथा

Update: 2024-09-19 03:41 GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन का करेंगी भूमिपूजन, महाकाल के दरबार में टेकेंगी माथा
  • whatsapp icon

President Draupadi Murmu Ujjain Visit : उज्जैन, मध्य प्रदेश। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को उज्जैन दौरे पर हैं। सफाई मित्र सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके अलावा वें उज्जैन - इंदौर सिक्स लेन हाईवे का वर्चुअल भूमि पूजन करेंगी। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पूजन करेंगी। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह 9.50 बजे डीआरपी लाइन हेलिपैड पर आएंगी। 10.10 बजे ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रुद्राक्ष में सफाई मित्रों से बातचीत करेंगी। स्वच्छता पखवाड़े पर आधारित प्रदर्शनी देखेंगी, इसके बाद सम्मेलन में शामिल होंगी। 11.05 बजे राष्ट्रपति कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इस सम्मेलन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में इन सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।

1600 करोड़ रुपए की लागत में बनेगा सिक्स लेन प्रोजेक्ट

इंदौर-उज्जैन फोर लेन को सिक्स लेन में बदला जाना है। आज भूमि पूजन के बाद निर्माणकार्य शुरू हो जाएगा। 1692 करोड़ रुपए से अधिक की लागत में ये सिक्स लेन रोड बनकर तैयार होगा। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) और निर्माण एजेंसी के बीच एग्रीमेंट हुआ है। सिक्स लेन में अंडरपास और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। ढाई साल में काम पूरा करने का टारगेट है। फोरलेन में अभी साढ़े आठ मीटर की दो चौड़ी सड़कें है। अब सिक्स लेन में हर रोड का हिस्सा 12.5-12.5 मीटर चौड़ा होगा। सिक्स लेन बनने के बाद इंदौर-उज्जैन रोड 25 मीटर चौड़ी हो जाएगी।

Tags:    

Similar News