Saina Nehwal ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ खेला बैडमिंटन, सामने आया वीडियो

राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और बैडमिंटन की दिग्गज शटलर साइना नेहवाल ने बैडमिंटन खेला।

Update: 2024-07-11 07:36 GMT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से मुलाकात की है, लेकिन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ उनकी यह मुलाकात विशेष थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। मैच के दौरान राष्ट्रपति ने कई शॉट लगाए और कुछ बार साइना को भी हराया। इस खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

राष्ट्रपति के एक्स हैंडल से कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं। कैप्शन में लिखा है कि द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम देखा गया जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। यह प्रेरणादायक कदम भारत में बैडमिंटन को एक मजबूत खेल के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है, खासकर महिला खिलाड़ियों के वैश्विक मंच पर प्रभाव को ध्यान में रखते हुए।

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि पद्म पुरस्कार विजेता महिलाएं “उनकी कहानी मेरी कहानी” व्याख्यान श्रृंखला के तहत, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।

साइना ने जताई खुशी

साइना ने भी राष्ट्रपति के साथ मैच खेलने पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि भारत की राष्ट्रपति के साथ मैच खेलना उनके लिए सम्मान की बात है और यह उनके जीवन का यादगार दिन है। उन्होंने राष्ट्रपति जी को उनके साथ बैडमिंटन खेलने के लिए धन्यवाद दिया।



Tags:    

Similar News