Priyanka Gandhi Vadra Assets: करोड़पति हैं प्रियंका गांधी, जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं राहुल गांधी की बहन

Update: 2024-10-23 14:56 GMT

Priyanka Gandhi Vadra Assets

Priyanka Gandhi Vadra Assets : वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस नामांकन पत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रोबर्ट वाड्रा ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। नामांकन पत्र के अनुसार, प्रियंका गांधी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास करोड़ों रुपए का सोना - चांदी भी है।

नामांकन पत्र के अनुसार प्रियंका गांधी के हाथ में 52 हजार रुपए कैश हैं। वहीं उनके पति रोबर्ट वाड्रा के हाथ में 2 लाख 18 हजार 84 रुपए कैश है। प्रियंका गांधी ने मयूच्‍वल फंड (फ्रेंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप) में निवेश किया है जिसकी मार्केट वैल्यू 2,24,93,988 है।

प्रियंका गांधी के पास कितनी गाड़ियां हैं ?

प्रियंका गांधी के नाम पर हौंडा सीआरवी है जिसे उनके पति रोबर्ट वाड्रा ने उन्हें गिफ्ट किया था। इस कार की वैल्यू 8 लाख रुपए हैं। वहीं रोबर्ट वाड्रा के पास 2008 मॉडल की टोयोटा लैंड क्रूजियर है। जिसकी कीमत 53 लाख रुपए है। इसके अलावा रोबर्ट वाड्रा के पास मिनी कूपर है जिसकी वैल्यू 1 लाख 50 हजार है। रोबर्ट वाड्रा के पास सुजुकी की मोटर साइकिल भी है जिसकी कीमत 4,22,440 रुपए बताई गई है।

प्रियंका गांधी के पास कितना सोना - चांदी है ?

नॉमिनेशन फॉर्म के अनुसार प्रियंका गांधी के पास करोड़ों रुपए का सोना है। उनके पास 4411.70 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है जिसकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार 65 रुपए है। प्रियंका गांधी के पास 59.83 किलो चांदी भी है जिसकी कीमत 29 लाख 55 हजार 581 रुपए है।

प्रियंका गांधी और उनके पति के पास कितनी चल संपत्ति है ?

सोना - चांदी, गाड़ी और निवेश को मिलाकर प्रियंका गांधी के पास 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 689.66 रुपए की चल संपत्ति है। उनके पति रोबर्ट वाड्रा के पास 37 करोड़ 91 लाख 47 हजार 432 रुपए की चल संपत्ति है।

प्रियंका गांधी और उनके पति के पास कितनी अचल संपत्ति है ?

प्रियंका गांधी के नाम कई एग्रीकल्चर लैंड हैं। इनकी कुल वैल्यू 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 है। (इसमें कुछ प्रॉपर्टी में राहुल गांधी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं।) इस तरह रोबर्ट वाड्रा के नाम एग्रीकल्चर लैंड नहीं है यह बात नामांकन पत्र से साफ़ जाहिर होती है।

कमर्शियल बिल्डिंग की बात की जाए तो प्रियंका गांधी के नाम ऐसी कोई संपत्ति नहीं है लेकिन उनके पति रोबर्ट वाड्रा के नाम नोएडा और गुरुग्राम में कई संपत्ति है। इसकी टोटल वैल्यू 27 करोड़ 64 लाख 38 हजार 633 रुपए है।

अब रेसिडेंशियल बिल्डिंग की बात करें तो रोबर्ट वाड्रा के नाम रेसिडेंशियल बिल्डिंग नहीं है। शिमला में प्रियंका गांधी के नाम पर रेसिडेंशियल बिल्डिंग है। इसकी करेंट मार्केट वैल्यू 5,63,39,000 रुपए है।

इस तरह प्रियंका गांधी के नाम कुल 7 करोड़ 74 लाख 12 हजार 598 रुपए और रोबर्ट वाड्रा के नाम 24 करोड़ 64 लाख 38 हजार 633 रुपए की अचल संपत्ति है।

इसके अलावा प्रियंका गांधी पर 15,75,000 रुपए और रोबर्ट वाड्रा पर 10,03,30,374 रुपए की लाइबिलिटी है।

प्रियंका गांधी की कुल चल - अचल संपत्ति - 11,98,9129.66

रोबर्ट वाड्रा की कुल चल - अचल संपत्ति - 62,55,86,085

प्रियंका गांधी पर कितने केस हैं ?

वायनाड लोकसभा सीट से उप चुनाव में प्रत्याशी प्रियंका गांधी पर कुल 3 केस हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रियंका गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 469 के तहत मामला दर्ज है। यह केस निमिष पाठक द्वारा भ्रामक ट्वीट को लेकर प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज कराया गया था। दूसरा ममला उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में दर्ज है। यह ममता हाथरस मामले में प्रदर्शन को लेकर दर्ज किया गया था। तीसरा मामला उत्तरप्रदेश के रायबरेली में दर्ज है।

Tags:    

Similar News