Bahraich Violence: अब आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर, लोक निर्माण विभाग ने 23 घरों - मकानों पर चस्पा किया नोटिस

अब बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी सहित 23 अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलेगा। पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को 23 घरों पर नोटिस चस्पा दिया है।

Update: 2024-10-18 16:27 GMT

बहराइच। Bahraich Violence उत्तरप्रदेश के बहराइच में महसी थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में हुई हिंसा मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अब हिंसा के मुख्य आरोपी सहित 23 अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलेगा। पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को 23 घरों पर नोटिस चस्पा दिया है। विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। नोटिस जारी होने के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

तीन दिन के भीतर हटाना होगा अतिक्रमण

आपको बताते चलें कि, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनुपम कुमार ने शुक्रवार को हिंसा के आरोपी अब्दुल हमीद को नोटिस भेज दिया। नोटिस में तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। अधिशाषी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत 23 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया है। अतिक्रमण होने के चलते अंधा मोड़ बनता जा रहा है, जिससे दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र बनता जा रहा है। ऐसा न हो इसके लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।




जुलाई 2023 में अवैध निर्माण को किया था चिन्हित

बताते चलें कि, जुलाई 2023 में अवैध निर्माण को चिन्हित गया था। इसके बाद अगस्त 2023 में लोक निर्माण द्वारा बुलडोजर से कुछ अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद भी अवैध निर्माण को लेकर नोटिस लोगों को कई बार दी गई। इसके बावजूद भी लोगों ने अवैध निर्माण का कार्य नहीं रोका। लगातार आसपास अवैध निर्माण करते रहे। अब सरकार सख्ती से इन पर एक्शन लेगी। जिन-जिन लोगों को नोटिस दिया गया है, उन सभी के पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News