Reverse Hair Washing: हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है रिवर्स हेयर वॉशिंग, जानिए इसे करने का तरीका

ऐसे ही आज हम आपको रिवर्स हेयर वॉशिंग का तरीका बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बालों में फिर से रंगत के साथ ग्रोथ वापस पा सकते हैं।;

Update: 2025-04-13 17:07 GMT
हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है रिवर्स हेयर वॉशिंग, जानिए इसे करने का तरीका
  • whatsapp icon

Reverse Hair Washing : आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत का अच्छी तरह से ख्याल नहीं रखते है जिसकी वजह से शरीर को भरपूर प्रोटीन और मिनरल्स नहीं मिल पाते। कई बार पोषक तत्वों की कमी का असर शरीर के साथ बालों पर भी पड़ता है। बाल जल्दी झड़ने लगते हैं तो हेयर ग्रोथ भी कम हो जाती है। ऐसे ही आज हम आपको रिवर्स हेयर वॉशिंग का तरीका बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बालों में फिर से रंगत के साथ ग्रोथ वापस पा सकते हैं।

जाने क्या होती है रिवर्स हेयर वाशिंग

बालों को वॉश करने की है सबसे ट्रेंडी तकनीक है जो इन दोनों वायरल हो रही है। इसमें जहां पर पहले हम शैंपू और फिर कंडीशनर लगाते हैं, वहीं रिवर्स हेयर वॉशिंग में पहले कंडीशनर लगाया जाता है और बाद में शैंपू। इस तरह से रिवर्स वॉशिंग करने से बाल मुलायम होते हैं तो वही हेयर फॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।

जानिए रिवर्स हेयर वाशिंग करने का तरीका

अगर आप अपने बालों पर इस हेयर वाशिंग का तरीका अपना रहे हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...

Step 1: सबसे पहले बालों को पानी से हल्का गीला करें।

Step 2: अब बालों की लंबाई पर (स्कैल्प पर नहीं) कंडीशनर लगाएं और 5-10 मिनट तक छोड़ दें।

Step 3: बिना धोए, अब हल्का सा शैंपू लें और स्कैल्प पर लगाएं।

Step 4: शैंपू और कंडीशनर दोनों को एक साथ अच्छे से वॉश कर लें।

Step 5: तौलिए से धीरे-धीरे सुखाएं और चाहें तो सॉफ्ट सीरम लगाएं।

जानिए कैसे पहुंचाता है फायदा 

आपको बताते चलें कि, इस रिवर्स हेयर वाशिंग का तरीका अगर आप अपनाते है तो यह आपके लिए फायदेमंद होता हैं। कंडीशनर पहले लगाने से बालों में एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है, जो शैंपू के हार्श केमिकल्स से बालों को बचाती है. ये बालों की ड्राईनेस काफी हद तक कम हो जाती है और बाल छूने में सिल्की लगने लगते हैं. इस तरीके से बालों में गहराई से सफाई भी होती है, और वो भारी या ऑयली महसूस नहीं होते। बालों को झड़ने से बचाने के लिए यह तरीका अच्छा है।

Tags:    

Similar News