RG Kar Case: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, ममता ने मान ली ये तीन मांग, फिर भी काम पर वापस क्यों नही जा रहे डॉक्टर, जानिए

आज यानी 17 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय में इस केस की सुनवाई होनी है, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है।

Update: 2024-09-17 03:24 GMT

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में जूनियर महिला के साथ हुए हत्या और रेप मामले में अभी भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डॉक्टर को न्याय नहीं दिला पा रही हैं। यही कारण है कि वहां के डॉक्टर आज भी काम बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। लगातार सीएम ममता बनर्जी से मीटिंग तो हो रही हैं लेकिन वो बेनतीजा रह रही है। बीती रात करीब ढ़ाई घंटे आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों की बैठक हुई। वहीं, आज यानी 17 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय में इस केस की सुनवाई होनी है, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है। 

मीटिंग के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कुछ कड़े एक्शन लिए। उन्होंने कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और डिप्टी कमिश्नर नॉर्थ को हटाने का एलान किया है। बता दें दोनों पर जूनियर महिला डॉक्टर के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, डॉक्टरों ने काम में वापस जाने से इनकार कर दिया उन्होंने कहा हमारी सभी मांगे नहीं मानी गई।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार 

बैठक खत्म होने के बाद हड़ताल कर रहे डॉक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने बताया कि जब तक हमारी पूरी बातें नहीं मानी जाती हम काम पर वापस नहीं जाएंगे, हमारी हड़ताल जारी रहेगी। साथ उन्होंने कहा कि हम 17 सितंबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई का भी इंतजार कर रहे हैं।

99% मांगें मान ली - ममता 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक के बाद बताया कि हमने जूनियर डॉक्टरों की बात सुनी, हमने उन्हें स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग में वह बदलाव और न्याय देने की कोशिश की जिसकी उन्होंने मांग की थी। हमने CP को बदलने का फैसला किया है। वो खुद भी इस्तीफा देना चाह रहे थे। स्वास्थ्य विभाग में उन्होंने(जूनियर डॉक्टरों) 3 अधिकारियों को हटाने की बात की थी, जिनमें से हमने 2 अधिकारियों को हटाने का फैसला किया है। हमने उनकी 99% मांगें मान ली हैं। इससे ज्यादा हम क्या कर सकते हैं।"

Tags:    

Similar News