RG Kar Case: 41 दिन बाद हड़ताल हुई खत्म, फिर भी अस्पताल नही जायेंगे जूनियर डॉक्टर, बल्कि करेंगे ये काम

शुक्रवार 20 अगस्त को कोलकाता के स्वास्थ्य भवन सहित अन्य मंच से चल रहा ये आंदोलन खत्म होगा।

Update: 2024-09-20 02:57 GMT

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई वारदात को लगभग डेढ़ महीना बीत चुके हैं। तभी से जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल भी चल रहा था जो कि अब खत्म हो गया है। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने एलान किया है कि अनशन को आंशिक रूप से खत्म किया जाएगा। सीएम ममता बनर्जी लगातार जूनियर डॉक्टरों से बात करके उन्हें काम में वापस आने की अपील कर रही थीं। वहीं सर्वोच न्यायालय ने भी जूनियर डॉक्टरों को आंदोलन खत्म कर काम में वापस जाने का एलान कर चुका है।

अब खत्म होगा जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन

शुक्रवार 20 अगस्त को कोलकाता के स्वास्थ्य भवन सहित अन्य मंच से चल रहा ये आंदोलन खत्म होगा। हालांकि डॉक्टरों ने बताया की अभी पूरी तरह से हड़ताल खत्म नही हुआ है। हम अस्पताल में पूर्ण काम में वापस नही जायेंगे बल्कि आवश्यक सेवाएं ही देंगे। इसकी जानकारी देते हुए जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के सदस्य डॉ. अकीब अशरफ ने बताया कि, आंदोलन को अब नए रूप में आगे ले जाने की जरूरत है। साथ ही साथ यहां पर बाढ़ की समस्या बहुत अधिक है। जब भी किसी मनुष्य पर आपदा आती है तो हमारा कर्तव्य बनता है कि हम भी अपने कर्तव्य का पालन करें। हमने निर्णय लिया है कि कल हम यहां बने हमारे धरना मंच को खत्म करेंगे।

अभी भी कर रहे ये मांग

उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार को यहां से रैली करते हुए सीजीओ कॉम्प्लेक्स, CBI के पास जाएंगे। वहां हम मांग रखेंगे कि इस मामले में जांच जल्द से जल्द हो। हम अपनी आवश्यक सेवाएं इसलिए शुरू कर रहे हैं क्योंकि बाढ़ से पीड़ित लोग चाहेंगे कि उनकी मदद की जाए। इसमें OPD सेवाएं शामिल नहीं हैं। अभी भी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर उपाय नहीं किए गए हैं। हम चाहते हैं कि बैठक हो साथ ही मेडिकल में इलेक्शन हों।

Tags:    

Similar News