Haryana Voting 2024: वोटिंग के बीच विनेश फोगाट की सीट जुलाना में हंगामा, बूथ कैप्चरिंग का आरोप, पूर्व विधायक के फाड़े कपड़े

Update: 2024-10-05 08:01 GMT

Haryana Assembly Election Voting 2024 : हरियाणा की 90 सीट पर वोटिंग जारी है। मतदान के बीच रोहतक और विनेश फोगाट की जुलाना विधानसभा सीट पर हंगामा होने की जानकारी सामने आई है। जुलाना में कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप है जबकि रोहतक में दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर पूर्व विधायक बलराज कुंडू के कपड़े फाड़ दिये गए हैं।

विनेश फोगाट की जुलाना विधानसभा सीट पर एक पोलिंग बूथ पर हंगामा हो गया है। आरोप है कि यहां बूथ कैप्चरिंग की गई है। बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूर्व विधायक बलराज कुंडू के कपड़े फाड़े

रोहतक के महम में पूर्व विधायक बलराज कुंडू के कपड़े फाड़ दिये गए। पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी पर लगाया आरोप है कि उन्होंने कपड़े फाड़ दिये। इस आरोप पर आनंद सिंह दांगी ने कहा कि बलराज कुंडू वोटिंग मशीन के पास खड़ा था। मैंने टोका तो दुर्व्यवहार करने लगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मामूली कहासुनी हुई है। खुद माहौल बिगाड़ना चाहता था। चुनाव प्रचार के दौरान भी आपत्तिजनक बातें करता रहा। सार्वजनिक मंचों से भडकाऊ बयानबाजी कर रहे थे। महम की जनता समझदार, मैं शांति की अपील करता हूं।

हरियाणा में 12 बजे तक 29.7 % वोटिंग

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। हरियाणा में 12 बजे तक 29.7 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा में 12 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आंकड़े इस प्रकार हैं।

पंचकूला में – 28.7

अम्बाला – 32.6

यमुनानगर – 37.2

कुरुक्षेत्र – 30.2

कैथल – 37.4

करनाल – 28.8

पानीपत – 36.6

सोनीपत – 30.8

जींद – 33.6

फतेहाबाद – 30.0

सिरसा – 28.8

हिसार – 29.3

भिवानी – 33.6

चरखी दादरी – 30.4

रोहतक – 27.6

झज्जर – 26.2

महेन्दरगढ़ – 25.1

रेवाड़ी – 25.9

गुरुग्राम – 26.5

मेवात – 33.6

पलवल – 29.1

फरीदाबाद – 23.१


Tags:    

Similar News