BrahMos Aerospace: ब्रह्मोस एयरोस्पेस के नए चीफ बने वैज्ञानिक डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी, जानिए इनके बारे में

Update: 2024-12-02 05:48 GMT
ब्रह्मोस एयरोस्पेस के नए चीफ बने वैज्ञानिक डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी, जानिए इनके बारे में
  • whatsapp icon

bramhos Aerospace: ब्रह्मोस एयरोस्पेस के नए चीफ प्रख्यात मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी को चुन लिया गया है जो पूर्व चीफ अतुल दिनकर राणे का स्थान लेंगे। भारत रत्न सम्मानित वैज्ञानिक जोशी ने अपना पद भार 1 दिसंबर को ग्रहण कर लिया है। जहां पर वे ब्रह्मोस एयरोस्पेस की कार्य प्रणाली में योगदान देंगे।

DRDO के रह चुके है प्रोजेक्ट डायरेक्टर

आपको बताते चलें कि, जोशी रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स, DRDO के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पद पर थे। यहां पर उनके करियर की बात करें तो उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से B.Tech और NIT वारंगल से PhD की है इसके अलावा वे इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ प्रोडक्शन इंजीनियर्स सहित कई संस्थाओं के फेलो भी रहे हैं। सबसे खास बात है कि, साल 2021 में प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया गया था।

भारत और रूस की संयुक्त कंपनी है ब्रह्मोस एयरोस्पेस

आपको बताते चलें कि, ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत के लिए सबसे अभिन्न है यह एक ऐसी कंपनी है जो रूस के साथ मिलकर कार्य करती है।ब्रह्मोस एयरोस्पेस का एक उत्पादन केंद्र हैदराबाद में है और दूसरा उत्पादन केंद्र तिरुवनंतपुरम में है इसके उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी खुलने की जानकारी मिली है।बता दें कि,ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल खास प्रोडक्ट है जो दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में से एक है. यह मिसाइल भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, और भारतीय नौसेना द्वारा उपयोग की जाती है।ब्रह्मोस एयरोस्पेस का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी से मिलकर बना है।

Tags:    

Similar News