Yeti Narasimhanand Hate Speech: डायसा मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा, देश के कई थानों में FIR दर्ज, यति नरसिंहानंद ने दिया था पैगमबर पर विवादित बयान

Update: 2024-10-06 08:00 GMT

Yeti Narasimhanand Hate Speech

Yeti Narasimhanand Hate Speech : उत्तरप्रदेश। डासना देवी मंदिर (Daisa Mandir) के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद के खिलाफ रविवार को ठाणे पुलिस ने मामला दर्ज किया। 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में हिंदी भवन में यति नरसिंहानंद ने पैगम्बर मोहम्मद ने विवादित बयान दिया था। इसके बाद यति नरसिंहानंद (Yeti Narasimhanand) को पुलिस ने शनिवार रात हिरासत में ले लिया था।

यति नरसिंहानंद के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के अध्यक्ष की शिकायत के बाद अब महाराष्ट्र के ठाणे में मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर में नरसिंहानंद पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करने और किसी अन्य व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर शब्द बोलने का आरोप लगाया गया है।

ठाणे में एफआईआर के अलावा, महाराष्ट्र के अमरावती में भी एक मामला दर्ज किया गया है। यति नरसिंहानंद के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद डायसा मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई पुलिस कर्मियों को चोटें आईं थी और संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

नरसिंहानंद के विवादित बयान के कारण विभिन्न धार्मिक संगठनों और राजनीतिक समूहों ने व्यापक विरोध और निंदा की थी। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने उनकी टिप्पणियों की कड़ी निंदा की और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने मुसलमानों से शांत रहने और इस तरह के उकसावे का समझदारी और गरिमा के साथ मुकाबला करने का आग्रह किया है।

Tags:    

Similar News