Stock Market Updates: ग्रीन सिग्नल में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आ गई तेजी, जानिए ताजा अपडेट

Update: 2025-02-27 04:49 GMT

Stock Market Updates 27 Febuary 2025: आज यानी 27 फरवरी 2025 को शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। लगभग पूरे महीने लाल निशान में कारोबार करने के बाद अब हरा रंग दिखा। सुबह से ही स्टॉक मार्केट तेजी में कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में भी मिलजुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को सेंसेक्स जहां लगभग 134.21 अंक यानी 0.18 फीसदी तेजी के बाद करीब 74,736.33 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 34.30 अंक यानी 0.15 फीसदी चढ़कर होकर करीब 22,581.85 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से ही स्टॉक मार्केट तेजी थी। हालांकि खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार लाल निशान की ओर बढ़ता जा रहा था। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 4.02 अंक यानी 0.01 फीसदी की तेजी के साथ करीब 74,606.14 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 9.25 अंक यानी 0.04 फीसदी गिरावट के साथ करीब 22,538.30 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी

शुक्रवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 10 में तेजी तो 20 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी तो 20 में गिरावट चल रही है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स, ऑटो सेक्टर, मीडिया सेक्टर और IT सेक्टर के शेयर में गिरावट में है। वहीं, मेटल और फाइनेंशियल सर्विस में मामूली तेजी है।

मंगलवार को भी थी शेयर बाजार में तेजी

बीते दिन 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि होने के कारण बाजार बंद था। उसके पहले मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। मंगलवार की शाम सेंसेक्स 147 अंकों की तेजी के बाद 74,602 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 05 अंक की गिरावट के बाद 22,547 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 16 में तेजी तो 14 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी तो 31 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Tags:    

Similar News