Stock Market Updates: शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स करीब 200 अंक और निफ्टी इतने अंक ऊपर...

Update: 2025-01-20 05:14 GMT
शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स करीब 200 अंक और निफ्टी इतने अंक ऊपर...
  • whatsapp icon

Stock Market Updates 20 January 2025: आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मिला जुला स्वरूप देखने को मिल रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली से ग्रीन सिग्नल में झुककर खुले। ऐसे में स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज की सुबह फिर अच्छी रही। शेयर बाजार में आज यानी सोमवार को सेंसेक्स जहां लगभग 290 अंक चढ़कर करीब 76,909 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 83 अंक की तेजी के बाद करीब 23,286 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से अब बाद स्टॉक मार्केट हरे निशान में ही कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10.30 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 212.00 अंक यानी 0.28 फीसदी चढ़कर करीब 76,831.33 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 45.60 अंक यानी 0.20 फीसदी तेजी के साथ करीब 23,248.80 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

इन शेयरों में दिखी तेजी 

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 12 में तेजी तो 18 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी तो 35 में गिरावट चल रही है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के सभी शेयर बाजार में बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, प्राइवेट बैंकों के शेयर भी धमाल मचा रहे हैं। 

शुक्रवार को गिरा था बाजार

इसके पहले बीते दिन शुक्रवार 17 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 423 अंक की गिरने के बाद 76,619 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 109 अंक की गिरावट रही जो कि 23,201 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 16 में तेजी तो 14 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी तो 21 में गिरावट चल रही थी। 

Tags:    

Similar News