टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में फैंस की हालत हुई खराब, 10 से अधिक अस्पताल में भर्ती, एक की तो टूटी हड्डी पसली

भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई पहुंची जहां विक्ट्री परेड आयोजित की गई जिसमें लाखों की संख्या में फैंस पहुंचे।

Update: 2024-07-05 04:11 GMT

विश्व विजेता बनकर वतन वापस आई भारतीय टीम का दिल्ली से लेकर मुंबई तक हर जगह जमकर स्वागत किया गया। दिल्ली में टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की। उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई पहुंची जहां विक्ट्री परेड आयोजित की गई जिसमें लाखों की संख्या में फैंस पहुंचे। लेकिन लोगों का ये उत्साह देखते ही देखते भगदड़ में बदल गया। जिसमें कई लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

मुंबई के मरीन ड्राइव से वानखेडे स्टेडियम तक टी20 विश्व कप विजय परेड आयोजित की गई। जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। थे। मुंबई पुलिस के अनुसार, वहां जमा हुए कई प्रशंसकों की हालत खराब हो गई थी। कुछ घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इतना ही नहीं मरीन ड्राइव पर हर जगह जूते-चप्पल बिखरे पड़े जिससे स्थिति को साफ समझा जा सकता है। कुछ लोगों की तो हड्डी भी टूट गई।

मुंबई पुलिस के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करने आए कई प्रशंसकों की हालत बिगड़ गई- कुछ घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में तकलीफ़ हुई। 10 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जिन दो लोगों को भर्ती कराया गया है, उनमें से एक की हड्डी टूट गई है और दूसरे को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

Tags:    

Similar News