Belpatra Benefits: भगवान शिव की पूजा नहीं सेहत के लिए भी अमृत समान हैं बेलपत्र, जानिए इसके खास फायदे
बेलपत्र केवल पूजा ही नहीं सेहत के मामले में भी अच्छा होता है जो कई प्रकार की समस्याओं को दूर करता है।;
Bel Patra Benefits: महाशिवरात्रि आने में जहां कुछ दिन शेष बचे हैं वहीं पर इस पावन दिन के मौके पर भगवान शिव की पूजा की जाती हैं। इस दौरान भगवान को प्रिय चीजों को अर्पित किया जाता है। इसमें बेलपत्र, नियम पूर्वक चढ़ाने से भगवान शिव का आशीर्वाद भक्तों को मिलता है। बेलपत्र केवल पूजा ही नहीं सेहत के मामले में भी अच्छा होता है जो कई प्रकार की समस्याओं को दूर करता है।
बेलपत्र अर्पित करने के नियम
आपको पता चलें कि, भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र विधि विधान के साथ अर्पित करना जरूरी होता है। ज्योतिष बताते हैं कि, बेलपत्र आप 5 या 11 या फिर 108 अर्पित कर सकते हैं इसका फल आपको शुभ मिलता है।
जानते हैं बेलपत्र के सेहतमंद फायदे
अगर आप बेलपत्र का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो आपको सेहत में कई तरह के फायदे मिलते हैं जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे...
1- इम्युनिटी होगी आपकी मजबूत
बताते चलें कि, बदलते मौसम के साथ आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती हैं इसके लिए आप बेल पत्र का सेवन कर सकते हैं।बेल पत्र में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
2- पेट के लिए होता हैं सही
आपको बताते चलें कि, बेलपत्र का सेवन आप रोजाना करते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर और औषधीय गुण पाचन क्रिया को सुधारते हैं। गैस, कब्ज़ और एसिडिटी की समस्या को भी यह दूर करता है।
3- डायबिटीज रखता हैं कंट्रोल में
अगर आप स्वास्थ की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। यहां डायबिटीज मरीजों को बेलपत्र खाना चाहिए इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। खाली पेट सेवन कर सकते हैं।
4- दिल की सेहत के लिए सही
यहां पर आप बेलपत्र का सेवन करते है तो दिल की समस्या को दूर करता हैं। बेल पत्र में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। दअसल यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।