23 October Rashifal: मकर राशि का दिन रहेगा सामान्य, कर्क के लिए आएंगी समस्याएं, यहां जानिए बाकियों का राशिफल

Update: 2024-10-23 00:30 GMT

Rashifal 23 October 2024: आज 23 अक्टूबर को बुधवार का दिन है। आइए जानते हैं आज का मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज 23 अक्टूबर यानी बुधवार का दिन मेष राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपकी सेहत भी कमजोर हो सकती है। नए काम की शुरूआत करेंगे तो अच्छा रहेगा। यात्रा में जाने से पहले पूरी सावधानी बरतें। पार्टनरशिप में काम न करें अन्यथा विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को जमकर मेहनत करने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

23 अक्टूबर बुधवार के दिन वृषभ वालों को विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी रुके हुए काम को पूरा करना होगा। ऑफिस में कोई भी बात सोच समझकर कहें। लोन अप्लाई किया था तो आपको आसानी से मिल जाएगा। लव लाइफ जी रहे कपल के बीच किसी तीसरे के आने से विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

बात करें मिथुन राशि के लोगों की तो आज उनका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में नयापन दिखेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। कोई कानूनी मामला लंबे समय से चल रहा था तो वह सुलझ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क जातक वाले आज यानि बुधवार के दिन थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में नुकसान हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग किसी पर भी भरोसा ना करें अन्यथा हानि होगी। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जहां महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। युवा वर्ग अपने मित्रों पर इन दोनों ज्यादा भरोसा ना करें।

सिंह राशि (Leo)

आज 23 अक्टूबर बुधवार के दिन सिंह राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जिस भी काम को करने जाएंगे आपके पार्टनर कंधे में कंधा मिलाकर चलेंगे। किसी मित्र को धन उधार दिया था तो वापस कर सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कड़ी मेहनत करें तभी सफलता हाथ लगेगी।

कन्या राशि (Virgo)

23 अक्टूबर यानी बुधवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए शानदार गुजरेगा किसी भी नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे जिसे बेहतर लाभ आपको प्राप्त होगा बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा किसी से भी वाद विवाद करने से दूर रहें अन्यथा विवाद ज्यादा बढ़ सकता है जीवनसाथी के मन में चल रही उलझन को दूर करने के लिए आपको बैठकर बात करनी होगी।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 23 अक्टूबर बुधवार का दिन तुला राशि वालों का मिला झूला रहने वाला है किसी भी कानूनी मसले में ना उलझे अन्यथा मामला लंबा चल सकता है विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से छुटकारा मिलेगा अपने सेहत का पूरा ध्यान रखें हो सके तो बाहर की चीजों का सेवन न करें। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

23 अक्टूबर के दिन वृश्चिक जातक के लोग अपरिचित लोगों से दूरियां बनाकर रखें। वाहनों के प्रयोग को सावधानी पूर्वक करें। अपनी आय व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो अच्छा होगा। कोई भी काम करते समय डाक्यूमेंट्स की जांच अवश्य कर लें। नए काम और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)

बुधवार यानी 23 अक्टूबर का दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आगमन होने से खुशी का माहौल रहेगा। तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। बिजनेस में ग्रो करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 23 अक्टूबर बुधवार का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने होंगे। नौकरी में बदलाव करने का सोच रहे हैं तो सही समय है। किसी अनजान इंसान पर भूलकर भी भरोसा न करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

23 अक्टूबर बुधवार के दिन आप किसी काम के चलते बाहर जा सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा। बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। परिवार में खटपट होने की संभावना है। ऑफिस में भी आप कहा सुनी से दूर रहें तो अच्छा होगा। बुधवार के दिन युवा वर्ग के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला होगा।

मीन राशि(Pisces)

आज यानी 23 अक्टूबर बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। मौसम संबंधी बीमारी आपको चपेट में ले सकती है। ऑफिस में बॉस आपके कामों से खुश होकर प्रमोट कर सकते हैं। परिवार में भी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम में पड़े हैं और शादी करने की इच्छा है तो घर वालों से बताने का सही समय है। किसी नए वाहन की खरीददारी करने के लिए कुछ दिन और रूकें।

Tags:    

Similar News