Jeetan Sahni Murder Case : जीतन साहनी मर्डर केस में दो आरोपी गिरफ्तार

Jeetan Sahni Murder Case : सोमवार - मंगलवार की दरमियानी रात को जीतन साहनी की निर्मम हत्या की गई थी।

Update: 2024-07-16 09:37 GMT

Jeetan Sahni Murder Case

Jeetan Sahni Murder Case : बिहार। मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या के मामले में दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन आरोपियों की पहचान की है। पुलिस का कहना है कि, एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। इनकी जांच की जा रही है। सोमवार - मंगलवार की दरमियानी रात को जीतन साहनी की निर्मम हत्या की गई थी। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र सिंह गंगवार का कहना है कि, "70 वर्षीय जीतन सहनी, जो अकेले रहते थे, उनकी हत्या संभवत: रात में अज्ञात लोगों ने कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने घटना का संज्ञान लिया है। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। मौके से घर के बाहर एक अलमारी पड़ी मिली जिसमें कागजात और पैसे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, अगर किसी के पास इस मामले में कोई जानकारी है तो वह 9431822992 या 6287742988 पर फोन कर जानकारी दे सकता है।

क्यों की गई जीतन साहनी की हत्या ?

पुलिस जीतन साहनी हत्याकांड मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे क्या मोटिव था यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन पुलिस ने प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। दरभंगा पुलिस का कहना है कि, जीतन साहनी की हत्या शायद चोरों द्वारा की गई है जो घर में चोरी के उद्देश्य से घुसे थे लेकिन जिस तरह से जीतन साहनी का मर्डर किया गया है या मामला चोरी का तो नहीं लगता। अब पुलिस को घर के बाहर लाल रंग का बक्सा मिला है। इसके अलावा कुछ और साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

Tags:    

Similar News