Baba Siddique Shot Dead: बाबा सिद्दीकी को मारने वाले दो हत्यारे गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शामिल होने की आशंका

बाबा सिद्दीकी पर 3 लोगों ने गोलियां चलाई हैं जिनमे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा फरार है।

Update: 2024-10-13 02:23 GMT

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार यानी दशहरे की रात उन पर कई राउंड फायरिंग हुई जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक एनसीपी नेता के सीने और पेट में करीब 3 गोलियां लगी थी। जिसके बाद अब बाबा उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल लाया गया है। उनके परिजनों से मिलने सलमान खान और सीएम एकनाथ शिंदे सहित कई अन्य लोग पहुंचे थे।

पुलिस इस हत्याकांड की बहुत बारीकी से जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि उन पर 3 लोगों ने गोलियां चलाई हैं जिनमे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अभी भी फरार है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम करनैल सिंह (हरियाणा) और धर्मराज कश्यप (उत्तर प्रदेश) बताया गया है।

एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि रात 9:30 बजे निर्मल नगर परिसर में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग हुई, घटना के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जल्द से जल्द तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी यूपी और हरियाणा के हैं। तीसरा आरोपी फरार है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी पिछले 25-30 दिनों से उस इलाके की रेकी कर रहे थे और घटना वाले दिन तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट शूटिंग स्पॉट (जहां पर गोली चलाई गई) पर आए थे। आरोपी सुपारी किलर बताए जा रहे हैं जिन्हें सिर्फ टारगेट पता होता है। इस हत्याकांड के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं क्योंकि बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी थे।

Tags:    

Similar News