बांका में तेज रफ्तार का कहर: कार ने श्रद्धालुओं को कुचला, 5 कांवरियों की मौत

कार सवार आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

Update: 2024-10-19 03:12 GMT

बिहार के बांका जिले में तेज रफ्तार का कर देखने को मिला है, जहां एक कार ने श्रद्धालुओं के भीड़ को कुचल दिया। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से 11 लोग घायल हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया और पुलिस गाड़ी तक को फूंक दिया। फिलहाल जिले के आलाधिकारियों ने भीड़ को समझाइस देकर शांत कराया। 

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

SDM अविनाश कुमार ने बताया कि हम तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना में करीब 10-11 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। 4 लोगों की मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। हम घटना की जांच करेंगे।

कैसे हुआ हादसा

पूरी घटना शुक्रवार देर रात की है। जब कुछ कांवरिये सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर जैष्टगोरनाथ महादेव मंदिर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने सभी कांवरियों को रौंद दिया। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10-12 लोग घायल जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस की 108 डायल गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।।

तेजी से हो रही जांच

वहीं, कार सवार आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे कार्रवाई तेजी से की जा रही है। 

Tags:    

Similar News