चाचा को गच्चा दे ही दिया, उनकी नियति ही ऐसी है - सदन में CM योगी का शिवपाल यादव पर तंज

UP Assembly Monsoon Session : विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए जब शिवपाल यादव और अखिलेश यादव पर तंज कसा।

Update: 2024-07-30 06:45 GMT

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly Monsoon Session : लखनऊ, उत्तरप्रदेश। विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए जब शिवपाल यादव और अखिलेश यादव पर तंज कसा सभी हंस पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के सवाल का जवाब देने के लिए खड़े हुए थे। मौके का फायदा उठाकर उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव पर तंज कर दिया। उन्होंने माता प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि, 'आपने तो चाचा को गच्चा दे दिया, चाचा की किस्मत है भी ऐसी हर बार गच्चा खा जाते हैं।'

यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत करते हुए, यूपी विधानसभा के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन के लिए बधाई देता हूं... 'एक अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया।' उनकी नियति ही ऐसी है क्योंकि उनका भतीजा हमेशा भयभीत रहता है।'

माता प्रसाद पांडे ने महिलाओं से संबंधित अपराध पर सवाल पूछे थे। उनके सवाल का जवाब देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि, साल 2016 में महिला अपराध यानि रेप के 1838 मामले सामने आए थे। वहीं साल 2024 में 1373 रेप के मामले सामने आए हैं। इस तरह देखे तो रेप जैसे अपराधों में 25 फीसदी की कमी आई है। आबादी बढ़ने के क्रम में अपराध कम हो रहा है। महिलाओं के साथ घर और बाहर दोनों जगह अपराध होते हैं। उन्हें शिकायत के लिए जरूरी सेवा भी दी जा रही है।

कितने अपराधियों को हुई सजा :

सीएम योगी ने बताया कि, 2022 से 24 के बीच 16718 दोषियों को सजा सुनाई गई। इनमें से 1713 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वहीं 21 अपराधियों को फांसी की सजा हुई है। 10331 अपराधियों को 10 साल से कम की सजा हुई है। इनमें से अधिकतर को एक महीने के भीतर सजा हुई है। यह सब समय पर चार्जशीट दायर करने के कारण हुआ है। आज अपराधी अपराध करने से डरते हैं क्योंकि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है।

शिवपाल यादव ने क्या जवाब दिया :

मुख्यमंत्री के तंज का जवाब देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि, तीन साल मैं आपके सम्पर्क में रहा, गच्चा तो आपने भी दिया! सतर्क रहें 2027 में जनता और आपके डिप्टी सीएम आपको गच्चा देंगे। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर सदन में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। शिवपाल यादव का इशारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की ओर था।

Tags:    

Similar News