UP News: आगामी 1 महीने तक नहीं मिलेगी किसी भी पुलिस कर्मी को छुट्टी, जानिए DGP प्रशांत कुमार ने क्यों जारी किया ऐसा आदेश

UP राज्य के सभी पुलिस कर्मियों की आगामी एक महीने तक छुट्टी रद्द कर दी गई है। इस संबंध में डीजीपी प्रशांत किशोर ने एक सर्कुलर जारी किया है।

Update: 2024-10-06 03:52 GMT

उत्तर प्रदेश से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां राज्य के सभी पुलिस कर्मियों की आगामी एक महीने तक छुट्टी रद्द कर दी गई है। इस संबंध में डीजीपी प्रशांत किशोर ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई। बता दे इसके पहले सीएम योगी ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी, जिसके बाद ये फैसला आया है।

क्यों रद्द की गई छुट्टी?

उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। ताकि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। DGP प्रशांत कुमार के जारी सर्कुलर के अनुसार, 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पुलिस कर्मियों की छुट्टियों कैंसिल रहेंगी। यानी अब यूपी का कोई भी पुलिसकर्मी इस साल अपने घर वालों के साथ दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली या छट जैसे पर्व नहीं मना सकेगा।

सीएम ने ली थी अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों साथ बैठक

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि 'पुलिस की सभी इकाइयों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय होना चाहिए. लॉजिस्टिक्स इकाई, अभिसूचना इकाई, SIT, क्राइम, PRV 112 आदि इकाइयां भले ही अलग-अलग हैं, लेकिन सभी का लक्ष्य एक ही है, प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना, इसलिए सभी के बीच बेहतर तालमेल होना आवश्यक है।'

इसके अलावा सीएम योगी ने सभी पुलिस और प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी आयोजन में कोई बाधा उत्पन्न न हो सके।

Tags:    

Similar News