Share Market: फ्लैट शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 50 अंक तो निफ्टी में इतने अंकों की हुई गिरावट

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में 28 में तेजी और 22 में गिरावट है।

Update: 2024-09-18 04:23 GMT

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार के दिन फ्लैट शुरुआत रही। नए सप्ताह की शुरुआत ग्रीन सिग्नल से हुई थी। लेकिन अब आज अब तक निफ्टी 10 अंको से ज्यादा की गिरावट जबकि सेंसेक्स 50 अंक के करीब गिरावट चल रही है। पिछले बुधवार को भी शेयर बाजार में फ्लैट शुरुआत देखी गई थी। 

कितने में शुरू हुआ भारतीय शेयर बाजार 

बुधवार सुबह शेयर बाजार का झुकाव लाल निशान की ओर ज्यादा था। सेंसेक्स 50 अंक नीचे खिसकर 83,030 पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 30 अंक की गिरावट के साथ 25,390 पर खुला। बीते दिन भी बाजार फ्लैट रहा। जहां सेंसेक्स में 90 तो निफ्टी में 33 अंक की बढ़त देखी गई थी।

 सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट है। Shriram Finance, Britannia Industries, Bajaj Finance, NTPC और Hero MotoCorp निफ्टी में टॉप गेनर में हैं। वहीं LTIMindtree, Wipro, Infosys, TCS and Tech Mahindra टॉप लूजर हैं।

Tags:    

Similar News