वायनाड से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "अमेठी और रायबरेली के लोग चाहते हैं कि, गांधी परिवार उनसे जुड़ा रहे।

Update: 2024-06-18 09:27 GMT

वायनाड से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी पर क्या बोले रोबर्ट वाड्रा

दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट पर उप - चुनाव में प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद रॉबर्ट वाड्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को बधाई दी साथ ही अनकहे लफ्जों में चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा भी जाहिर की। राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड सीट से चुनाव लाडे थे। दोनों चुनाव में जीतने के बाद उन्होंने रायबरेली को चुना था वहीं प्रियंका गांधी की संसद में एंट्री के लिए उन्हें कांग्रेस वायनाड उप चुनाव में उतार रही है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनसमेन रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "अमेठी और रायबरेली के लोग चाहते हैं कि, गांधी परिवार उनसे जुड़ा रहे। अमेठी के लोगों को लगता है कि उन्होंने स्मृति ईरानी को मौका देकर गलती की, क्योंकि उन्होंने वहां विकास के लिए काम नहीं किया। मुझे बहुत खुशी है कि राहुल और प्रियंका ने किशोरी लाल जी को मैदान में उतारने का सही फैसला किया, जिन्होंने पिछले 40 सालों से अमेठी में काम किया है। किशोरी लाल जी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा था लेकिन मैं खुश हूँ कि, वे चुनाव में खड़े हुए और उन्हें जीत मिली।"

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि, "संसद में प्रवेश करने पर, वह (प्रियंका गांधी) किसान कल्याण, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा के मुद्दे उठाएंगी, जो भाजपा नहीं उठाती। प्रियंका निश्चित रूप से संसद में लोगों की चिंताओं को आवाज देंगी।"

बता दें कि, चुनाव से पहले रोबर्ट वाड्रा के पोस्टर अमेठी में लगाए गए थे। रोबर्ट वाड्रा ने भी कई मौकों पर अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। कांग्रेस ने इस सीट से किशोरीलाल शर्मा को टिकट दिया था। उन्‍होंने केन्‍द्रीय मंंत्री र्स्‍मति इरानी को हरा दिया था।

Tags:    

Similar News