नागपंचमी के दिन क्यों नहीं चूल्हे पर चढ़ता तवा , जानिए इसके पीछे की धार्मिक वजह

कहा जाता हैं कि, नाग पंचमी के दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता और तवा नहीं चढ़ता है चलिए जानते हैं क्या है धार्मिक वजह।

Update: 2024-08-08 14:52 GMT

Nag Panchami 2024 : देश भर में नागपंचमी का त्योहार आने वाले दिन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की पूजा विधि विधान से की जाती है। नागपंचमी को लेकर कई मान्यताएं और परंपराएं मौजूद है जिनके बारे कम लोग ही जानते है। कहा जाता हैं कि, नाग पंचमी के दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता और तवा नहीं चढ़ता है चलिए जानते हैं क्या है धार्मिक वजह।

जानिए क्यों नहीं चूल्हे पर चढ़ाया जाता है चूल्हा

इसे लेकर धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना वर्जित माना जाता है।रोटी बनाने के लिए जिस तवे का इस्तेमाल किया जाता है उसे नाग के फन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में नाग पंचमी पर चूल्हे पर तवा रखने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं। साथ ही तवे को राहु के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है और नाग पंचमी पर इसके इस्तेमाल से कुंडली में राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में नाग पंचमी पर तवे पर रोटी बनाने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

इन त्योहारों पर नहीं बनाई जाती हैं रोटी

आपको बताते चलें, नागपंचमी के अलावा कई त्योहार ऐसे भी जब चूल्हे पर तवा नहीं चढ़ता है। शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा का विधान है। इस दिन माता शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है और इसे ही प्रसाद को सभी को ग्रहण किया जाता है। इसलिए इस दिन रोटी बनाना की मनाही होती है। वहीं कई मान्यताओं के अनुसार, दीवाली, मकर संक्रांति और शरद पूर्णिमा जैसे अवसरों पर भी रोटी नहीं पूड़ी बनाई जाती है।

जानिए क्या होता है नागपंचमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा-अर्चना से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इस दिन खेतों में फसलों की रक्षा के लिए भी नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देव की आराधना से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Tags:    

Similar News