Bengaluru Murder Case: एक और सनसनीखेज मर्डर! बेंगलुरु में महिला की हत्या कर किए लाश के 32 टुकड़े

बेंगलुरु से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया।

Update: 2024-09-21 15:17 GMT

Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया। यह दिल दहला देने वाली घटना करीब 15 दिन पहले हुई बताई जा रही है। बता दें कि, मृतका के शव के टुकड़े उसके घर के अंदर एक रेफ्रिजरेटर में रखे मिले।

तीन महीने से किराए के मकान में रह रही थी महिला

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि,बीते कुछ दिनों से घर से बदबू आ रही थी, जिसके बाद घर का ताला तोड़कर अंदर जाने पर हत्या का पता चला। बताया यह भी जा रहा है कि वह महिला तीन महीने पहले ही इस जगह पर किराए के मकान में आई थी। घटना पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम पहुंच चुकी है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

श्रद्धा वाल्कर की घटना आई थी पहले सामने

आपको बताते चलें कि, इस घटना से पहले ऐसी एक घटना साल 2022 में सामने आई थी जहां पर मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वाल्कर की हत्या उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के 32 टुकड़े कर बड़े से फ्रिज में रख दिया था। घटना का मामला काफी गरमाया था। आरोपी फिलहाल मामले के तहत जेल में बंद है और कार्रवाई जारी है।

Tags:    

Similar News