Time Management Tips: क्या है टाइम मैनेजमेंट? बैलेंस रखने से क्या-क्या होते हैं फायदे, जानिए...

Update: 2024-05-20 04:09 GMT

Time Management: समय रेत की तरह है आप उसे लाख कोशिश कर लें लेकिन बांधकर नहीं रख सकते। हर पल आपकी पकड़ से फिसलता जा रहा है। वही, जो इसका महत्व समझ लेते हैं वो अपनी लाइफ में बाकियों से काफी आगे निकल जाते हैं। कई ज्ञानी कह चूके हैं कि समय की बर्बादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये एक दफा चल जाता है फिर वापस नहीं आता। इसके महत्व को समझना चाहिए। हालांकि, इन सबसे अलग कई बार लोग समय के फेर में फंस जाते हैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में टाइम को मैनेज नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से उनकी मानसिक स्थित पर भी गलत प्रभाव पड़ता है तो चलिए आपको टाइम मैनेजमेंट और इसके फायदे बताते हैं।

क्या है टाइम मैनेजमेंट?

साइकोलॉजिस्ट विशेषज्ञों के मुताबिक, टाइम मैनेजमेंट को आमतौर पर गतिविधियों को व्यवस्थित करने, प्राथमिकता देने और योजना बनाने की प्रक्रिया को कहा जाता है। इसका मतलब सिर्फ काम पर आपकी परियोजनाएं ही नहीं हैं, बल्कि आपके व्यक्तिगत जीवन में भी टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। जिस तरह से आप अपने घर का मैनेजमेंट करते हैं वैसे ही व्यक्तिगत विकास और रचनात्मक शौक तक सब जगह टाइम मैनेजमेंट जरूरी है।

क्यों जरूरी है टाइम मैनेजमेंट ?

वुर्जबर्ग विश्वविद्यालय ने साल 2014 में टाइम मैनेजमेंट को लेकर एक शोध किया था। यह शोध छात्रों के एक समूह पर किए गए थे। जिसमें पता चला था कि आप अपना समय कैसे व्यतीत करते हैं इसे नियंत्रित करने से कथित तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिलती है। टाइम मैनेजमेंट शोध के दूसरे और चौथे सप्ताह में, छात्रों ने तनाव की भावनाओं में कमी की जानकारी दी थी।

टाइम मैनेजमेंट का फायदा

टाइम मैनेजमेंट का फायदा काफी है। इससे आप अपने लक्ष्य को पाने में लग जाते हैं। जब तक आप अपने ऐम तक नहीं पहुंच जाते निरंतर बिना थके प्रयास करते रहते हैं। जिसका फायदा आपको एक दिन जरूर मिलता है। इसके अलावा तनाव और दुनिया भर की चिंता से अपने आप को मुक्त पाते हैं।

  • टाइम मैनेजमेंट से आप अपने वर्क लाइफ को बैलेंस कर पाते हैं।
  • गोल्स को अचीव करना आसान हो जाता है।
  • स्ट्रेस में कमी आती है।
  • काम करने की क्षमता बढ़ जाती है।
Tags:    

Similar News