मप्र भाजपा की टीम में बदलाव, आशीष अग्रवाल बने मीडिया प्रभारी, लोकेंद्र पाराशर प्रदेश मंत्री नियुक्त
ललिता यादव प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
भोपल। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई। चुनावी साल में मीडिया टीम के कमजोर होने की शिकायतों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया टीम की सर्जरी शुरु की है। उन्होंने बड़ा फेरबदल करते हुए लोकेन्द्र पराशर की जगह आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
निवर्तमान मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है .इसके अलावा छतरपुर की पूर्व विधायक ललिता यादव को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें की हाल ही में योगेश ताम्रकार ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को इस्तीफा सौंपते हुए कहा था कि महापौर बनने के बाद यह संगठन के कर्यों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे है। ऐसे में वह पद से मुक्त होना चाहते है। उनके इसतीफे के बाद से ये पद खाली था।अब लिता यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रवक्ता भी बदलेंगे
सूत्रों की माने तो भेजा आने वाले दिनों में प्रदेश प्रवक्ताओं को बदलने की तैयारी कर रही है।