MP Monsoon Update : एमपी में छाया मानसून, आज भी 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में छाया मानसून कई जिलों में भारी बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट।

Update: 2024-06-28 07:32 GMT

MP Monsoon Update : लगों का इंतजार हुआ खत्म आखिकार मानसून मध्य प्रदेश के सभी शहरों तक पहुंच गया है। मानसून प्रदेश के 6 शहरों में भी पहुंच गया है, जो पहले इसके बाहर थे।

मौसम विभाग ने 28 जून को भी एमपी के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल, ग्वालियर सहित 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है।इसके अलावा इंदौर, जबलपुर, उज्जैन जैसे अन्य जिलों में गरज और बादल छाए रहेंगे, और कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

कहां कब पहुंचा मानसून

मानसून को पूरा प्रदेश को कवर करने में 7 दिन लग गया हैं। वही 21 जून को मानसून ने 6 जिलों में पहुंच गया था। जिनमें सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांधुर्णा, अनूपपुर और शामिल हैं। 23 जून को मानसून ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, उमरिया, शहडोल, सीधी, और सिंगरौली में अपनी दस्तक दी।

फिर 25 जून को पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, और मौगंग पहुंचा था। फिर, 27 जून को ग्वालियर, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी ,झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, , और, छतरपुर में मानसून ने अपनी दस्तक दी।जिसस लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

गर्मी से राहत

मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में तापमान में भी गिरावट हो गई है। प्रदेश के 5 बड़े शहरों के तापमान की बात करें तो भोपाल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं इंदौर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था। जबलपुर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 दर्ज किया गया ।

Tags:    

Similar News