नए मुख्यमंत्री की शपथ के साथ शिवराज सिंह ने कहा - ...'और अब विदा... जस की तस रख दीनी चदरिया'

Update: 2023-12-13 08:05 GMT
Shivraj Singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनता से मांगी विदाई 

  • whatsapp icon

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर बुधवार को डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ  करीब 20 साल तक सत्ता संभालने वाले शिवराज सिंह  की विदाई हो गई है।  सीएम की कुर्सी गंवाने के बाद शिवराज सिंह का दर्द छलका है। मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शिवराज सिंह का दर्द छलकता नजर आ रहा है।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया, " उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मोहन यादव प्रदेश की समृद्धि और विकास को और जनता के कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि , '...और अब विदा लेता हूं।' पूर्व सीएम ने संत कबीर की पंक्तियां दोहराई। उन्होंने कहा, 'जस की तस रख दीनी चदरिया।' इसका अर्थ है- जैसे मिला था, वैसे ही सौंप दिया है। इससे पहले मंगलवार को शिवराज सिंह ने कहा था कि वह अपनी पार्टी से अपने लिए कुछ मांगने के बजाय 'मर जाना' पसंद करेंगे।  

बता दें कि साल 2018 विधानसभा चुनाव के बाद सिर्फ 15 महीने छोड़कर 2005 से लगातार 2023 तक मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर चुके है। इस साल 2023 में लाड़ली बहना योजना की लॉन्चिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी 163 सीटें जीतकर सत्ता में आई है।  


Tags:    

Similar News