MP News: इंदौर के अनाथ आश्रम में दो बच्‍चों की बिगड़ी तबीयत, 10 अन्‍य बीमार, खून में संक्रमण की आशंका

यहां रह रहे 12 बच्चों की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। इस संक्रमण के कारण जिन बच्चों की मौत हुई है। उनके नाम की पुष्टी करण और आकाश के नाम से हुई है।

Update: 2024-07-02 06:36 GMT

MP News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के एक अनाथ आश्रम में कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। यहां दो दिनों के भीतर ही दो बच्चों की मौत हो गई है। आज मंगलवार सुबह बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला इंदौर स्थित मल्हारगंज स्थित युगपुरुष धाम आश्रम का है। यहां रह रहे 12 बच्चों की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। इस संक्रमण के कारण जिन बच्चों की मौत हुई है। उनके नाम की पुष्टी करण और आकाश के नाम से हुई है। जिसमें करण नाम का बच्चा सोनकच्छ इलाके का था और आकाश नर्मदापुरम का निवासी था। यह बालक कुछ माह पहले ही आश्रम लाया गया था।

मल्‍हारगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्‍चों की मौत के बाद पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। बच्‍चों की मौत के बाद आश्रम प्रबंधन ने बाल कल्‍याण समिति को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है। जानकारी मिली है कि बच्‍चों के खून में संक्रमण के कारण तबीयत बिगड़ी है। बच्‍चों को एमवाय अस्‍पताल से चाचा नेहरू अस्‍पताल उपचार के लिए रेफर किया गया।

Tags:    

Similar News