नक्सली शांति वार्ता: गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- बात करने राजी लेकिन नहीं मानेंगे डिमांड

Update: 2025-04-02 11:22 GMT
गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- बात करने राजी लेकिन नहीं मानेंगे डिमांड
  • whatsapp icon

Home Minister Vijay Sharma on Naxal Peace Talks : रायपुर। नक्सलियों के शारती वार्ता के पैगाम पर प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय श्रम की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, हम माओवादियों से शान्ति वार्ता करने के लिए तैयार है लेकिन नक्सलियों की शर्ते नहीं मानी जाएगी।

दरअसल, नक्सलियों के शान्ति वार्ता के पैगाम को लेकर गृहमंत्री एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा, नक्सली समिति बनाकर भेजें, सरकार नक्सलियों से बातचीत करने तैयार है। हम जरूर बातचीत करेंगे पर कोई भी शर्तें नहीं मानी जाएगी। सरकार चाहती है कि वे भी व्यवस्थित जीवन जीएं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 5 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित बस्तर दौरे से पहले नक्सलियों ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ शांति वार्ता की पेशकश की है। नक्सलियों की केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने तेलुगु भाषा में एक पर्चा जारी कर कहा कि अगर सरकार नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियानों को रोक देती है, तो वे बिना शर्त शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। अभय ने बताया कि पिछले 15 महीनों में उनके संगठन के 400 से अधिक सदस्य मारे गए हैं, जिसके बाद जनता के हित में वे अब शांति वार्ता की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं। 

अभय ने कहा, "अब हम जनता के हित में केंद्र और राज्य सरकार के सामने शांति वार्ता का प्रस्ताव रख रहे हैं। इसके लिए हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (गढ़चिरौली), ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ऑपरेशन के नाम पर हत्याएं और नरसंहार बंद हों। नए सशस्त्र बलों के कैंप की स्थापना रोकी जाए।" उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार इन प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देती है तो नक्सली तुरंत युद्धविराम की घोषणा कर देंगे। 

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Tags:    

Similar News