Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल को आया खत, कहा - अगली बार पंजाब...
तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल को आया खत
Sukesh Chandrashekhar Letter Tihar Jail Arvind Kejriwal: नई दिल्ली। तिहाड़ जेल से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक खत आया है। खत भेजने वाले ने अरविंद केजरीवाल को हार की बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल को अलग अंदाज में बधाई देते हुए खत भेजने वाले कहा है कि, अगली बार पंजाब से सफाया।
दरअसल, यह खत तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा है। सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है कि, सबसे पहले आपको, मनीष सिसोदिया को और सत्येंद्र जैन को अपनी सीट हारने की बधाई। आपकी भ्रष्ट पार्टी 'आप' सत्ता से बाहर हो गई। अगर मेरे द्वारा भेजे गए पिछले पत्र सुरक्षित हैं तो आपको पता चलेगा की मैंने पहले ही चुनौती दी थी कि, आप चुनाव हार जाएंगे और आज वही हुआ है।
शौचालय में अहंकार :
रिपोर्टर्स की मानें तो सुकेश चंद्रशेखर ने अरविन्द केजरीवाल को कहा है कि, 'आपका सारा अहंकार शौचालय में बह गया। दिल्ली की जनता ने दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी को लात मार दी।' सुकेश ने अरविन्द केजरीवाल को राजनीति से सन्यास लेने की नसीहत देते हुए कहा कि, अगली बार पंजाब से आप का सफाया होगा।
दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के विधायकों की बैठक :
ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सुकेश तिहाड़ जेल में बंद है। इसके पहले भी वह कई बार आप नेताओं को पत्र लिख चुका है। बहरहाल दिल्ली चुनाव के परिणाम को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई है।
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता अपनी सीट हार गए जबकि 10 साल सत्ता में रहने वाली पार्टी 22 सीट पर सिमट गई। यहां कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में जहां 0 सीट जीतीं वहीं भाजपा पूर्ण बहुमत से 27 साल बाद सत्ता में आई है।
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी, 2025 को हुए थे और नतीजे 8 फरवरी, 2025 को घोषित किए गए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 70 में से 48 सीटें जीतकर विजयी हुई।
आम आदमी पार्टी (आप), जो पिछले दस वर्षों से सत्ता में थी, ने 22 सीटें हासिल कीं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र कुमार जैन और सोमनाथ भारती सहित कई प्रमुख आप नेताओं ने अपनी सीटें खो दीं।
कांग्रेस पार्टी कोई भी सीट जीतने में विफल रही। कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवारों की चुनावी जमानत जब्त हो गई।