भाजपा का बड़ा सियासी दांव: दिल्ली चुनाव से पहले AAP के 8 विधायक बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को AAP से इस्तीफा देने वाले 8 विधायकों ने शनिवार को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के सामने बीजेपी जॉइन कर ली। दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले बीजेपी ने इस कदम के साथ आम आदमी पार्टी की परेशानियाँ और बढ़ा दी हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के 8 विधायकों ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया। इन विधायकों ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कल इस्तीफा दिया था। इसके बाद पार्टी को गंभीर सियासी संकट का सामना करना पड़ रहा है, जो उसे चुनावी मैदान में एक बड़ी चुनौती दे रहा है।
आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खबरें हैं कि ये विधायक टिकट न मिलने की वजह से नाराज थे। इस्तीफा देने वाले विधायकों में राजेश ऋषि, नरेश यादव, भावना गौड़, रोहित महरौलिया, बीएस जून, मदन लाल, पवन शर्मा और गिरीश सोनी शामिल हैं। सभी ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया और विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के लिए स्पीकर को भी पत्र भेजा।
आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देने वाले 8 विधायकों के नाम सामने आए हैं:
राजेश ऋषि (जनकपुरी विधायक)
नरेश यादव (महरौली विधायक)
भावना गौड़ (पालम विधायक)
रोहित महरौलिया (त्रिलोकपुरी विधायक)
बीएस जून (बिजवासन विधायक)
मदन लाल (कस्तूरबा नगर विधायक)
पवन शर्मा (आदर्श नगर विधायक)
गिरीश सोनी (मादीपुर विधायक)
ये सभी विधायक पार्टी से नाराजगी के चलते इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी से अलग हो गए हैं।