Naib Saini oath Ceremony: हरियाणा में आज शपथ ग्रहण, अनिल विज को किया नायब सैनी ने फोन

Update: 2024-10-17 04:03 GMT

हरियाणा में नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण

Haryana CM Oath Ceremony : हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह है। नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के कई नेता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक नायब सैनी ने नव निर्वाचित विधायक अनिल विज को फोन किया है और मंत्रिमंडल में शामिल होने का न्योता दिया है। 

 12 से 13 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ  

हरियाणा मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए के लिए पंचकूला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नायब सिंह सैनी के साथ आज 12 से 13 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सभी कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायकों को नायब सैनी ने फ़ोन करना शुरू कर दिया है।

ये बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री

सूत्रों के मुताबिक, श्रुति चौधरी , गौरव गौतम और महिपाल ढांडा मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा अनिल विज और कृष्ण लाल पंवार को शपथ के लिए फोन किया गया है। वहीं विपुल गोयल, राव नरबीर, आरती राव, कृष्ण बेदी, और रणबीर गंगवा के भी आज शपथ लेने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

गौरतलब है कि, बीजेपी ने हरियाणा में शानदार जीत हासिल की है। पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि कांग्रेस के खाते में 37 सीटें गई। हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। सीएम बनने से पहले नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। वह 2019 में सांसद चुने गए थे। सैनी अंबाला के नारायणगढ़ से आते हैं। 


Tags:    

Similar News