Draupadi Murmu Maha Kumbh Visit LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम स्नान के बाद की गंगा आरती

Update: 2025-02-10 03:36 GMT

Draupadi Murmu Maha Kumbh Visit LIVE : प्रयागराज। आज महाकुंभ का 29वां दिन है और इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन हो रहा है। वह सोमवार को प्रयागराज पहुंचेंगी और संगम स्नान करेंगी। उनका दौरा महाकुंभ के विशेष दिन को और भी यादगार बना देगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी और शाम 4 बजे तक यहां रहेंगी। इस दौरान वह संगम में स्नान के साथ-साथ अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी।

उनके दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया गया है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Live Updates
2025-02-10 06:26 GMT

प्रयागराज, यूपी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की और गंगा आरती की। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

2025-02-10 05:28 GMT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान किया। इसके बाद पूजा-अर्चना की।

 

2025-02-10 04:51 GMT

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ त्रिवेणी संगम पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को खाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद।कुछ ही देर में संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी। 

2025-02-10 04:14 GMT

जानकारी के अनुसार, अरैल व संगम से लेकर किला व हनुमान मंदिर तक वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। राष्ट्रपति लगभग 11 बजे त्रिवेणी स्नान करने पहुंचेंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी।

2025-02-10 03:52 GMT

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11 बजे महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचेंगी। यहां सीएम योगी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू संगम में स्नान के बाद अक्षय वट के दर्शन करेंगी।

2025-02-10 03:46 GMT

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, अब तक 41 करोड़ से अधिक लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं और आज 46 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है।

2025-02-10 03:44 GMT

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, दुनिया भर से लोग यहां आस्था की पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे यहां आने का मौका मिला। 2027 का कुंभ हरिद्वार में होने जा रहा है और हमने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

2025-02-10 03:42 GMT

 प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।

Tags:    

Similar News