Raipur News: ITBP के सिपाही ने विवाद के बाद ASI को मारी गोली, मौके पर ही मौत
ITBP Constable Shot ASI Devendra Singh Dahiya : छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में ITBP के सिपाही एएसआई को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि, पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद ITBP के सिपाही ने गुस्से में अपने सर्विस रिवाल्वर निकाली और एएसआई देवेन्द्र सिंह दहिया को गोली मार दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी कांस्टेबल सरोज कुमार ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई देवेंद्र सिंह पर गोली चला दी। गोली लगते ही एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित सिपाही को कैंप में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।