Sharda Sinhas Last Rites: शारदा सिन्हा का आज पटना में होगा अंतिम संस्कार, जेपी नड्डा अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

Update: 2024-11-07 02:45 GMT
Sharda Sinhas Last Rites

Sharda Sinhas Last Rites

  • whatsapp icon

Sharda Sinhas Last Rites : पटना। बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार गुरूवार 7 नवंबर को पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। पार्थिव शरीर पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर बुधवार को लाया गया था।

राजेन्द्र नगर आवास से गुलबी घाट के लिए लोक गायिका शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। घाट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे समेत अन्य नेता शामिल हो सकते हैं। शारदा सिन्हा के पति का निधन 22 सितंबर को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया गया था और शारदा सिन्हा की इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार भी इसी घाट पर हो।

बता दें कि, छठ के पहले दिन 5 अक्टूबर को देर रात दिल्ली AIIMS में शारदा सिन्हा का निधन हो गया था। वे 72 साल की थीं। फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर लाया गया था। जहां सीएम नीतीश कुमार ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शारदा सिन्हा के बीते अंशुमन सिन्हा ने बताया कि, 26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। 3 नवंबर को हालत में सुधार होने पर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन 4 नवंबर की शाम उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा था। इसके बाद से वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं।

गौरतलब है कि, शारदा सिन्हा को बिहार की लोकगायिका हैं। उन्होंने भोजपुरी, मैथली और मगही में कई गीत गाए हैं। शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। बिहार में उनके द्वारा गाए गए गीत काफी पसंद किए जाते हैं। संगीत और संस्कृति में योगदान के लिए शारदा सिन्हा को 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।


Tags:    

Similar News