Ind vs Sri: तीसरे वनडे में श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से दी मात, 2-0 से सीरीज की अपने नाम

Ind vs Sri: तीसरे वनडे मैच में आज श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया उसके बाद भारत को 248 रनों का लक्ष्य दिया।

Update: 2024-08-07 15:13 GMT

तीसरे वनडे मैच में आज श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया उसके बाद भारत को 248 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की पारी ने उन्होंने 7 विकेट गँवा कर भारत के सामने एक बड़ी अच्छी पारी खेली। वही भारत की बात करें तो 138 रनों की पारी खेलकर पूरी टीम आल आउट हो गई। और भारत को श्रीलंका के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने 101 रन से मैच पर कब्जा कर IND vs SL वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की।

27 साल बाद वनडे में भारत को मिली श्रीलंका से हार

आज के इस जीत का इन्तजार श्रीलंका 27 साल से कर रही थी। 1997 के बाद पहली बार है जब भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली है। श्रीलंका ने इससे पहले अंतिम बार 1997 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में भारत को 3-0 से हराया था। तब से लगातार 11 बार भारत ने वनडे सीरीज अपने नाम की थी, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार नहीं रख सकी और उसे 27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। आज के प्रदर्शन की बात करूं तो भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रनों पर ही ढेर हो गई और मैच के साथ सीरीज भी गंवा दी। टीम के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ही सबसे ज्यादा 35 रन बना सके।

दोनों टीम की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, कमिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, असिथ फर्नांडो और जेफरी वांडरसे।

Tags:    

Similar News