इंदौर: महू आने से पहले राहुल गांधी को इंदौर BJP महापौर की खुली चुनौती, कहा - संविधान पर बहस कर लें

Update: 2025-01-20 09:01 GMT
महू आने से पहले राहुल गांधी को इंदौर BJP महापौर की खुली चुनौती, कहा - संविधान पर बहस कर लें

महू आने से पहले राहुल गांधी को इंदौर BJP महापौर की खुली चुनौती

  • whatsapp icon

इंदौर, मध्यप्रदेश। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता 27 जनवरी को इंदौर के महू में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू आ रहे हैं। महू आने से पहले इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को खुली चुनौती दी है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि, "राहुल गांधी को संविधान को लेकर इतनी चिंता है तो जनसभा करने से पहले बैठकर संविधान पर मुझसे बहस कर लें। संविधान का पतन कांग्रेस के समय हुआ और बीजेपी तो संविधान की रक्षा कर रही है। देश में संविधान कब मजबूत हुआ इसकी बहस वे मुझसे लें। यह भारत की आजादी के बाद का स्वर्णिम काल है। लोगों को भड़काने के लिए कांग्रेस नेता जो कर रहे हैं वह देश को तोड़ने वाला काम है। मोदी जी के शासनकाल में ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे संविधान कमजोर हुआ हो।"

"बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को धरातल पर लागू करने का काम भाजपा ने किया है। संविधान की लाल किताब हाथ में लेने से संविधान की रक्षा नहीं होती। इसके विचारों को पढ़ने से, समझने से संविधान की रक्षा होगी। दोबारा इस देश में आपातकाल जैसा समय न आए तो संविधान की रक्षा होगी। राहुल गांधी को संविधान की सार्थकता पर चर्चा कर ही लेनी चाहिए अगर वे इंदौर आ रहे हैं तो...।"

बता दें कि, महू में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस जोरशोर से तैयारियां कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। 27 जनवरी को महू में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा रहेगा।

Tags:    

Similar News