सतना में EOW की छापेमारी: सब इंजिनियर और पंचायत सचिव रिश्वत लेते ट्रेप

Update: 2025-03-04 10:18 GMT

सतना में EOW की छापेमारी

EOW raids in Satna : मध्य प्रदेश। सतना में ईओडब्ल्यू द्वारा बड़ी कारवाई की गई है। बताया जा रहा है कि, सब इंजिनियर और पंचायत सचिव को ईडब्ल्यू ने छापेमारी कर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों मूल्यांकन और भुगतान एवज में फरियादी से रिश्वत की मांग कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि, सब इंजिनियर और पंचायत सचिव जनपद सोहावल में पदस्थ हैं। दोनों मिलकर रिश्वत ले रहे थे। फरियादी द्वारा इस मामले में ईओडब्ल्यू को शिकायत की गई। शिकायत सही पाए जाने पर EOW ने यह एक्शन लिया है।

इस कार्रवाई में डीएसपी किरण कीरो, निरीक्षक मोहित सक्सेना, प्रियंका पाठक, उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय और अन्य 13 लोग शामिल थे। बाबूपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में ईओडब्ल्यू द्वारा यह कार्रवाई की गई है। सब इंजिनियर रमेश सिंह 10 हजार और पंचायत सचिव जय सिंह पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किए गए हैं।

EOW द्वारा बताया गया है कि, पुलिया निर्माण के भुगतान के लिए पंचायत सचिव ने पांच प्रतिशत और सब इंजीनियर ने 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। दोनों रिश्वत लेते हुए पाए गए। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News