Khargone Accident: नपा सफाई कर्मचारियों को ले जा रहा वाहन पलटा, एक की मौत, 12 घायल
Khargone Accident
Khargone Accident : मध्यप्रदेश। खरगोन में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। टेमला रोड पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से भरा वाहन पलट गया। इसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार के गृह क्षेत्र टेमला में ये कर्मचारी सफाई करने जा रहे थे।
हादसा सोमवार सुबह, 9 से 10 बजे के बीच हुआ। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। वह मुग़ल बड़ा रहीमपूरा का रहने वाला है। हादसे में वाहन चालाक भी बुरी तरह घायल हुआ है। अस्पताल में सभी घायलों को निगरानी में रखके इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार के गृह क्षेत्र टेमला में भागवत कथा का आयोजन 5 मई को होना है। कथा से पहले क्षेत्र में सफाई करवानी थी। इसी के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया था। हादसे के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं। हादसा कैसे हुआ इसके लिए जांच जारी है।