Indore Leopard Video: इंदौर की सड़कों पर तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू

Update: 2025-01-23 14:40 GMT

Indore Leopard Video

Indore Leopard Video : इंदौर, मध्य प्रदेश। मानसरोवर नगर में वन विभाग ने तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज़र की मदद से पकड़ा गया है। तेंदुए को सड़क पर खुला घूमता देख लोग दर गए थे। काफी देर तक तेंदुआ भाजपा नेता के मकान में बैठा रहा।

इंदौर के खुड़ैल इलाके में तेंदुआ देखा गया था। वह एक निर्माणाधीन मकान में बैठ गया था। लोगों ने जब उसे भगाने की कोशिश की तो उसने लोगों पर हमला करने की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया था।

तेंदुए को सबसे पहले मकान में काम कर रहे मजदूरों ने देखा था। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वन विभाग को तेंदुए की जानकारी दी। फॉरेस्ट विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए का रेस्क्यू किया।

वन रेंज अधिकारी योहन कटारा ने बताया कि, "हमें दोपहर 3 बजे के आसपास सूचना मिली और जैसे ही हमें सूचना मिली, हमने तुरंत अपनी बचाव टीम को सूचित किया। हमारा अधिकांश स्टाफ परेड रिहर्सल के लिए स्टेडियम में था, इसलिए हमें वहां पहुंचने में समय लगा। हालांकि, शाम करीब 4 बजे तक हमारे रेंजर और पूरी बचाव टीम सहित हमारी टीम ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

Tags:    

Similar News