MP News: उज्जैन के रुद्र सागर झील पर बना यात्री पुल अब अशोक सेतु, सीएम यादव ने लोकार्पण कर किया नामकरण

Update: 2025-02-15 17:28 GMT

मध्य प्रदेश। बाबा महाकाल के प्रांगण में शिखर, स्वर्ण की भांति आलोकित हो रहे हैं...उज्जैन के इतिहास में जितने भी राजा हुए, वह अपने पराक्रम और वैभव में सम्राट से कम नहीं थे। यह कहते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने रुद्र सागर झील पर बने पल का लोकार्पण कर इसका नाम महान शासक सम्राट अशोक के नाम पर रख दिया। इस पुल को अब अशोक सेतु के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के रुद्र सागर झील पर नवनिर्मित पैदल यात्री पुल का लोकार्पण किया और सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस पुल के निर्माण से श्रद्धालुओं का श्री महाकालेश्वर परिसर तक पहुंचना और अधिक आसान होगा।

सीएम यादव ने कहा -आस्था और विकास का अद्भुत संगम...आज रुद्रसागर झील, उज्जैन में नवनिर्मित पैदल यात्री पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के निर्माण से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक यात्रा सहज बनेगी।

कार्यक्रम में उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज , सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा - मध्यप्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना प्रदेश सरकार का प्रमुख उद्देश्य है और इसके लिए दूरदृष्टि के साथ निरंतर कार्य हो रहे हैं। क्षिप्रा नदी के जल को पूरी तरह शुद्ध करने के साथ ही पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। छोटे से छोटे उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Tags:    

Similar News